🔥 ट्रेंडिंग

ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग, जहरीले धुएं से क्षेत्रवासियों की बढ़ी परेशानी

शाजापुर। शहर के ट्रेचिंग ग्राउंड में रविवार को अचानक  आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगते ही आसमान में काले धुएं का घना गुबार फैल गया, जो दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। जहरीले धुएं के कारण आसपास के रहवासियों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने आंखों में जलन, घुटन और बेचैनी की शिकायत भी की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेचिंग ग्राउंड में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। यहां अक्सर कचरे के ढेर में आग लग जाती है, जिससे जहरीला धुआं पूरे क्षेत्र में फैल जाता है और पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

नागरिकों का कहना है कि ट्रेचिंग ग्राउंड को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग वे वर्षों से कर रहे हैं। वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना और होली का त्योहार चल रहा है, ऐसे में धुएं और बदबू के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!