🔥 ट्रेंडिंग

जय गोविंदा पैनल को मिल रहा जनसमर्थन, समाज में दिखा उत्साह

खरगोन। बीसा नीमा महाजन समाज खरगोन के आगामी निर्वाचन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जय गोविंदा पैनल को समाज के हर वर्ग से लगातार अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। समाजजन बड़ी संख्या में संगठित होकर पैनल के पक्ष में समर्थन जता रहे हैं।

समाज के जागरूक सदस्यों का कहना है कि अब समय सिर्फ सोचने का नहीं, बल्कि समाज के भविष्य के लिए ठोस फैसला लेने का है। नई सोच, स्पष्ट नेतृत्व और संगठित समाज के संकल्प के साथ जय गोविंदा पैनल को समर्थन दिया जा रहा है।

पैनल से जुड़े पदाधिकारियों और प्रत्याशियों की सूची सामने आने के बाद समाज में सकारात्मक माहौल बना है। अनुभवी, कर्मठ और समाजसेवा से जुड़े चेहरों को एक मंच पर लाकर जय गोविंदा पैनल ने समाजहित में मजबूत विकल्प प्रस्तुत किया है।

इस अवसर पर जय गोविंदा पैनल के प्रमुख सदस्य विनोद श्रीकृष्ण महाजन ने समाजजनों से आव्हान करते हुए कहा कि

“25 जनवरी 2026 को राधा कुंज मांगलिक परिसर में प्रातः 9 बजे से मतदान होगा। समाजजन भारी संख्या में उपस्थित होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें और पूरे व सही मतदान के माध्यम से समाज को सही दिशा दें।”

उन्होंने समाजजनों को मतदान नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि मतपत्र तभी वैध माना जाएगा जब 21 पुरुष एवं 5 महिला प्रत्याशियों को पूरा मतदान किया जाए। अधूरा या गलत मतदान समाज की प्रगति में बाधा बन सकता है।

जय गोविंदा पैनल को मिल रहे व्यापक समर्थन से यह स्पष्ट होता जा रहा है कि समाज अब संगठित, सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व चाहता है। समाजजनों में यह विश्वास मजबूत हो रहा है कि उनका एक सही वोट समाज का भविष्य बदल सकता है।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!