किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। छापेड़ा से शाजापुर आते समय रास्ते में एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन सवार दो युवक घायल हो गए।
🔔 यह भी पढ़ें...
घायलों की पहचान सुरेश (26) पिता राधेश्याम विश्वकर्मा निवासी छापेड़ा तथा अंकित (22) पिता इंदर सिंह निवासी बावलियाखेड़ी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची। वाहन में तैनात प्रधान आरक्षक अशोक एवं पायलट पंकज ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।



टॉप न्यूज़









शेयर करें












































