🔥 ट्रेंडिंग

फसल बीमा में विसंगतियों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन सातों तहसीलों में सौंपे ज्ञापन

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। फसल बीमा की राशि में कथित विसंगतियों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को जिले की सातों तहसीलों में मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और कलेक्टर के नाम संबंधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपे। संघ ने किसानों को फसल बीमा की उचित राशि दिलाने और राशि में हुई विसंगतियों को तत्काल दूर करने की मांग की।

शाजापुर तहसील में बड़ी संख्या में किसान कृषि उपज मंडी कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। यहां से किसान एकजुट होकर रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने फसल बीमा राशि के निर्धारण में सामने आ रही विसंगतियों को दूर कर पात्र किसानों को उचित बीमा राशि दिलाने की मांग रखी। भारतीय किसान संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि किसानों की फसल बीमा से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला मीडिया एवं तहसील प्रभारी भारत नाहर, तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण, मंत्री ज्ञानसिंह, उपाध्यक्ष विक्रमसिंह, कार्यालय मंत्री प्रवीण सहित तहसील एवं ग्राम इकाई के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। यह जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी राजेश मंडलोई ने दी।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!