🔥 ट्रेंडिंग

इलेक्ट्रॉनिक सामान का झांसा देकर 48 हजार की साइबर ठगी व्यापारी से तीन किस्तों में कराए भुगतान

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। शहर के एक इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी अर्जन से साइबर ठगी का शिकार हो गए। आरोपी ने खुद को दिल्ली का इलेक्ट्रॉनिक्स थोक विक्रेता बताकर सस्ते दाम में सामान देने का लालच दिया और तीन किस्तों में कुल 48,308 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद न तो सामान भेजा और न ही आरोपी से संपर्क हो सका।

फरियादी के अनुसार फेसबुक पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का विज्ञापन देखने के बाद उसने दिए गए मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया। आरोपी ने इंडक्शन चूल्हे, पंखे, कूलर मोटर सहित अन्य सामान की सूची और बिल भेजा। विश्वास में लेकर पहले 30,000 रुपए, फिर 8,309 रुपए और अंत में 9,999 रुपए यूपीआई क्यूआर कोड के माध्यम से जमा करा लिए। भुगतान के बाद आरोपी ने ई-कार्ट की कथित बुकिंग रसीद भेजकर 2 से 4 दिन में माल पहुंचाने का भरोसा दिया।

कुछ दिन बाद आरोपी का पहला मोबाइल नंबर बंद हो गया। दूसरे नंबर से संपर्क कर उसने और रुपए मांगने की कोशिश की। जब लगातार टालमटोल की गई और सामान नहीं मिला तो फरियादी को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और अब थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!