🔥 ट्रेंडिंग

15 दिन चलेगा नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान, आज से दूसरे चरण की शुरुआत

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। देश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की पहल के तहत मध्यप्रदेश में भी व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद बुधवार से दूसरे चरण की शुरुआत की जा रही है

दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 15 दिनों तक जिलेभर में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के पहले दिन जिला मुख्यालय शाजापुर सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली में विद्यार्थी, रक्षा समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, समाजजन एवं गणमान्य नागरिक सहभागिता करेंगे।

पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है। अभियान के दौरान जागरूकता रैली, शपथ कार्यक्रम, जनसंवाद, विद्यालय एवं महाविद्यालयों में विशेष गतिविधियां तथा अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!