🔥 ट्रेंडिंग

इंदौर में तेंदुए का आतंक: बाइक सवार पर हमला, वारदात CCTV में कैद

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

इंदौर। शहर के बिचौली मर्दाना गांव में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल बन गया। बुधवार को एक तेंदुए ने डिलीवरी बॉय बाइक सवार पर अचानक हमला कर दिया। घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तेंदुआ बाइक सवार पर झपट्टा मारता हुआ दिखाई दे रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण शुरू किया। अधिकारियों ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

वन विभाग की टीम सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल के आधार पर तेंदुए की गतिविधियों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना बिचौली मर्दाना गांव की बताई जा रही है। तेंदुए के हमले का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। वन विभाग तेंदुए की तलाश में लगातार अभियान चला रहा है।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!