🔥 ट्रेंडिंग

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल

शाजापुर। जिले के शुजालपुर क्षेत्र आष्टा नेशनल हाईवे पर ग्राम तिलावद और मैना के बीच चलते ट्रक से माल चुराने का वीडियो सामने आया है।

शुजालपुर आष्टा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 752 सी पर यह घटना होने की बात सामने आई है। तिलावद से करीब 2 किमी आगे मैना के पास ट्रक के रस्से काटकर दो बड़े बॉक्स नीचे फेंककर बदमाश चोरी कर ले गए। इंदौर परिवार के साथ जा रहे शुजालपुर निवासी एक युवक ने इसका वीडियो भी बनाया। बदमाशों के हाथ में हथियार भी वीडियो में साफ दिख रहे हैं। तिलावद के पास से दो बिना नंबर की बाइक से आए चार बदमाशों ने ट्रक के पीछे बाइक लगाई और एक बदमाश तेज रफ्तार ट्रक में ऊपर चढ़ गया। दो मिनट से भी कम समय में सामान पर ढांका तिरपाल काटकर ट्रक में ऊपर चढ़े युवक ने एक एक कर दो बॉक्स नीचे गिराए। रास्ते पर वारदात के दौरान पीछे कई चारपहिया वाहन और दो पहिया वाहनों की आवाजाही को पीछे चल रही बाइक पर सवार युवक हाथ से हथियार दिखाकर साइड से निकलने का इशारा करता दिखा। ट्रक चालक ने ट्रक से वारदात का अंदेशा होने पर वाहन रोका भी, लेकिन तब तक बदमाश नीचे गिराया सामान लेकर भाग निकले। चारों युवकों के मुंह कपड़े से ढके थे। तिलावद पुलिस चौकी प्रभारी घनश्याम बैरागी ने बताया ऐसी कोई घटना उनके क्षेत्र में नहीं हुई है।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!