🔥 ट्रेंडिंग

तीन पुलिस टीमों के चार प्रधान आरक्षक व दो आरक्षकों को मिला POLICE PRIDE OF THE WEEK” सम्मान

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर द्वारा “POLICE PRIDE OF THE WEEK” के रूप में सम्मानित किया जाता है। सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में अपराधों की पतारसी, चोरी गई संपत्ति की बरामदगी एवं वारंटियों की तामीली में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

अकोदिया पुलिस की टीम ने बरामद की सोने की चेन

थाना अकोदिया के अपराध क्रमांक 182/2026, धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में करीब 22 ग्राम वजन की सोने की पुरानी चेन, कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए, चोरी होने के मामले में प्रधान आरक्षक 712 भूपेंद्र मनोरिया एवं आरक्षक 545 अंकित मूंदड़ा ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतारसी कर चोरी गई चेन बरामद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मक्सी पुलिस ने पकड़ा स्थाई इनामी वारंटी

थाना मक्सी के अपराध क्रमांक 11/20 में तीन वर्ष से अधिक पुराने संपत्ति संबंधी स्थाई इनामी वारंटी की तामीली में प्रधान आरक्षक 187 रामेश्वर जाटव एवं आरक्षक 160 रोहित कुमार ने प्रभावी पतारसी करते हुए वारंटी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोतवाली पुलिस ने चोरी की संपत्ति बरामद कराई

थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 511/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत 23 अगस्त 2026 को हुई संपत्ति संबंधी घटना में प्रधान आरक्षक 199 प्रमोद नागर एवं आरक्षक 165 हेमराज मालवीय ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए आरोपी की पतारसी और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी में अहम योगदान दिया।

एसपी ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर ने सभी पुलिसकर्मियों को “POLICE PRIDE OF THE WEEK” से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुलिस विभाग के इस सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा।

बरेली एक्सप्रेस के AC कोच से 10 लाख का सामान चोरी, FIR में एक सप्ताह की देरी

NH-52 पर मझनिया के पास टायर फटने से इंदौर से आगरा जा रही बस पलटी, यात्री घायल

मक्सी में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दंपती समेत 5 वर्षीय बच्चा घायल

बारिश में भी डटे किसान, पांचवें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

error: Content is protected !!