उज्जैन। के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भक्तिमय माहौल रहा। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ की अभिनेत्री सारा अर्जुन पहली बार महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं। उनके साथ पिता राज अर्जुन और मां सान्या भी मौजूद थीं।
सारा ने भोर में भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल के आशीर्वाद से नवजीवन प्राप्त किया।
🔔 यह भी पढ़ें...
शनिवार सुबह करीब 4 बजे सारा अर्जुन परिवार सहित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने नंदी हाल से भगवान के दर्शन किए और लगभग दो घंटे तक भस्म आरती में पूरे समर्पण के साथ शामिल रहीं। इस दौरान उन्होंने बार-बार “जय महाकाल” के जयकारे लगाए और गर्भगृह की देहरी से भगवान को जल अर्पित किया।
आरती के बाद सारा ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी बताई। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सत्कार किया गया।
दर्शन के बाद अभिनेत्री सारा अर्जुन ने कहा, “यहां आकर बहुत अच्छा लगा। महाकाल के दर्शन कर बेहद सुकून मिला है। मंदिर की व्यवस्थाएं भी बेहद उत्तम हैं।”



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































