🔥 ट्रेंडिंग

कलेक्टर ने छह गांवों में देखे विकास कार्य, स्कूलों में बच्चों से कराए घटाव के सवाल

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

जनविश्वास अभियान : राशन दुकान, उपस्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का किया निरीक्षण

शाजापुर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर ऋजु बाफना ने गुरुवार को जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर शासकीय संस्थाओं और विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने टुकराना, छतगांव, हीरपुरटेका, जाईहेड़ा, छापीहेड़ा एवं सतगांव में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

टुकराना के शासकीय एकीकृत प्राथमिक विद्यालय में कलेक्टर ने एफएलएन गतिविधियों का अवलोकन किया और बच्चों से घटाव के सवाल हल करवाकर उनके सीखने के स्तर का आकलन किया। छतगांव के माध्यमिक विद्यालय में उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा पाठ्य सामग्री का व्यवस्थित उपयोग और रखरखाव करने के निर्देश दिए। टुकराना के हायर सेकंडरी स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया।

कलेक्टर ने टुकराना की उचित मूल्य दुकान में राशन की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने समूह की दीदियों से ही दुकान का संचालन कराने के निर्देश दिए। टुकराना और हीरपुरटेका के उपस्वास्थ्य केंद्रों में एएनसी, दवाइयों के स्टॉक, स्टोर एवं रजिस्टरों की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। हीरपुरटेका की प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था में ई-टोकन से खाद वितरण और उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी ली। जाईहेड़ा में निर्माणाधीन नवीन आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों के पालन की सराहना की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, एसडीएम शाजापुर मनीषा वास्कले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

रहवासी इलाके में अवैध विस्फोटक का जखीरा, 2 आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

error: Content is protected !!