किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। बाॅलीवुड के सुपर स्टार जैकी श्राॅफ के यूं तो लाखों फैन है, लेकिन जैकी श्राॅफ और उनका पूरा परिवार शहर के रवि परमार के फैन हैं। जो उनका हर जन्मदिन अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर मनाते हैं। इस बार भी 8 अगस्त को जैकी श्राॅफ ने अपने पूरे परिवार के साथ मनाया और इस बार उन्हें आईफोन गिफ्ट किया और रवि परमार ने भी उन्हंे बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट की।
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर के रहने वाले रवि परमार सिर्फ उनके फैन नहीं, बल्कि उनके बेहद खास दोस्तों में शामिल हैं। रवि बचपन से ही जैकी श्राॅफ के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। लेकिन एक आम फैन से जैकी श्राॅफ के इतने करीब पहुंचने तक का सफर आसान नहीं था। इसके पीछे करीब 20 साल का प्यार, लगाव, मेहनत और संघर्ष छिपा है। रवि का जन्मदिन 8 अगस्त को आता है और पिछले करीब 15 वर्षों से जैकी श्राॅफ इस दिन को खास बनाते आ रहे हैं। वह रवि को खुद फोन करते हैं, मुंबई बुलाते हैं और अपना कीमती समय उनके साथ बिताकर जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। इस बार जैकी श्राॅफ ने अपने इस खास दोस्त को आईफोन गिफ्ट करके उनकी खुशी को यादगार बना दिया। रवि ने भी अपने सुपरस्टार दोस्त को महाकाल बाबा की तस्वीर भेंटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य व लंबी आयु की कामना की। रवि बताते हैं कि सिर्फ जैकी श्राफ ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी आयशा श्राफ, बेटे टाइगर श्राफ और उनका पूरा स्टाफ भी उन्हें बेहद प्यार और सम्मान देता है। वह जब भी उनके साथ होते हैं परिवार के सदस्य की तरह उन्हें अपने साथ रखते हैं। यही वजह है कि यह रिश्ता सिर्फ फैन और स्टार का नहीं, बल्कि दिल से बने एक खूबसूरत रिश्ते की मिसाल है। सच ही कहा जाता है-रिश्ते शोहरत से नहीं, दिल से बनते हैं।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































