किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर बुधवार को राजपूत समाज द्वारा नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे शहर में महाराणा प्रताप के शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान के जयकारे गूंजते रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...
चल समारोह का शुभारंभ प्रातः लगभग 11 बजे आदर्श कॉलोनी स्थित राजपूत छात्रावास से हुआ। इसके बाद रैली धोबी चौराहा पहुंची, जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि के पश्चात चल समारोह नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।
रैली महापुरा चौराहा, नदी रपट, धान मंडी, किला रोड, छोटा चौक, बड़ा चौक एवं नई सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों से निकाली गई। मार्ग में अनेक स्थानों पर समाजजनों एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया।
चल समारोह में घोड़ों पर सवार युवा आकर्षण का केंद्र रहे। पारंपरिक राजपूती वेशभूषा में सजे युवाओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य और गौरव की झलक प्रस्तुत की। वहीं डीजे एवं ध्वनि यंत्रों पर बज रहे शौर्य गीतों से पूरा शहर वीरता और स्वाभिमान के रंग में रंगा नजर आया।
राजपूत समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और त्याग का प्रतीक है। उनकी जयंती पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































