किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। सीरत कमेटी एवं अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी साहब की अगुवाई में सीरतुन्नबी की शान में एक भव्य एवं ऐतिहासिक जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शामिल होकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
🔔 यह भी पढ़ें...
जलसे के मेहमान-ए-खुसूसी शाही इमाम पंजाब (शेर-ए-पंजाब) मौलाना उस्मान लुधियानवी साहब ने शिरकत की और सीरतुन्नबी पर प्रभावशाली बयान पेश किया। उन्होंने पैगंबर-ए-इस्लाम की जिंदगी, उनकी शिक्षाओं और इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे तथा अमन-सुकून के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान मौलाना उस्मान लुधियानवी साहब ने शाजापुर सहित पूरे मध्यप्रदेश में अमनो-अमान, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की। जलसे की कामयाबी के लिए आयोजकों ने शहर की तमाम अवाम, उलेमा, समाजजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देते हैं। जलसे के सफल आयोजन को लेकर शहरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला।



टॉप न्यूज़









शेयर करें















































