किशोर सिंह राजपूत
शाजापुर ।नगर की हिंगलाज बस्ती में आयोजित ‘श्री बालवीर विराट हिंदू सम्मेलन’ अपार जनसमूह और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अरुण भीमावद विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों से आत्मीय मुलाकात की और धर्म व समाज की एकता पर बल दिया।
🔔 यह भी पढ़ें...
इस अवसर पर विधायक जी के साथ नगर मंडल अध्यक्ष आशीष नागर, नगर पालिका सभापति प्रेम यादव, सभापति सतीश राठौर एवं पार्षद प्रतिनिधि अजय चंदेल भी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत सम्मेलन के संयोजक कैलाश सेन, संजय शर्मा और सुशील माथुर द्वारा किया गया।
विधायक भीमावद ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में समरसता और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करते हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू धर्म प्रेमी मौजूद रहे



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































