किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। नेशनल हाईवे-52 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला, सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती एवं NHAI अधिकारियों द्वारा पनवाड़ी ब्लैक स्पॉट, ठुकराना और बिजना जोड़ का निरीक्षण किया गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुर्घटनाओं की मुख्य वजहों का जायजा लेते हुए सुरक्षा संबंधी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि पनवाड़ी, ठुकराना एवं बिजना जोड़ पर जिग-जैग बैरिकेडिंग कराई जाएगी। साथ ही सांकेतिक बोर्ड, साइन बोर्ड एवं लाइटिंग व्यवस्था भी दोनों ओर लगाई जाएगी, ताकि वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सके।

उन्होंने बताया कि स्पीड ब्रेकरों की पुताई कर उन्हें स्पष्ट बनाया जाएगा तथा कैट आई भी लगाई जाएगी। रंबल स्ट्रिप की भी पुताई कराई जाएगी। इसके अलावा स्पीड ब्रेकर के आगे और पीछे अतिरिक्त बैरिकेटिंग की जाएगी तथा ड्रम के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
यातायात प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि NHAI अधिकारियों को तीनों ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करवाया गया है। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए पनवाड़ी, ठुकराना और बिजना जोड़ पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए NHAI को प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं पर स्थायी रूप से नियंत्रण पाया जा सके।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































