शाजापुर: जिला मुख्यालय के समीप उकावता चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कबूलपुर-कारदीपुर जोड़ पर बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। रात लगभग 11 बजे शाजापुर की ओर आ रहे एक ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे आईसर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक यूपी पासिंग स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आईसर में जा घुसी।
🔔 यह भी पढ़ें...
उज्जैन जा रहे थे श्रद्धालु
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश (UP) पासिंग स्कॉर्पियो में सवार श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन हेतु उज्जैन जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इतनी भयानक भिड़ंत के बावजूद गाड़ी में सवार यात्रियों को केवल मामूली चोटें आईं और एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही उकावता चौकी का पुलिस बल तत्काल पहुंचा। मौके पर महेश मालवीय, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, अरुण चौधरी और मनीष यादव सहित पुलिस टीम पहुँची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया।
अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश जारी

दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































