शाजापुर। सुनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उकावता चौकी के पास कमदीपुरा-कबूलपुर जोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रतनलाल पिता नाथूजी निवासी सुसनेर एवं गांगाराम पिता नंदाजी निवासी श्यामपुरा सुसनेर के रूप में हुई है।

🔔 यह भी पढ़ें...
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस 112 व 1033 की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर विक्रम मंडलोई, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, अनिरुद्ध मीणा एवं मनीष यादव ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



टॉप न्यूज़









शेयर करें

















































