शाजापुर। जिले के थाना अवन्तिपुर बड़ोदिया क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग के बैंक खाते से 3 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पोलायकलां निवासी 71 वर्षीय गिरिजाशंकर त्रिवेदी ने थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनका संयुक्त खाता State Bank of India (एसबीआई) शाखा पोलायकलां में संचालित है, जो उनके मोबाइल नंबर से लिंक है।
🔔 यह भी पढ़ें...
दिनांक 25 मार्च 2026 को वे अपनी पत्नी के इलाज के लिए इंदौर गए हुए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से कॉल आया और एक लिंक भेजी गई, जिसे उन्होंने खोल लिया। इसके बाद 25 मार्च की शाम उनके खाते से RTGS के माध्यम से 3.25 लाख रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांसफर कर लिए गए।
बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि राशि HDFC Bank की मुंबई फोर्ट शाखा के एक खाते में ट्रांसफर हुई है। मामले की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दी गई, जहां शिकायत दर्ज कर आंशिक राशि होल्ड कराई गई।
पीड़ित द्वारा पूर्व में जीरो एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। अब थाना अवन्तिपुर बड़ोदिया पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































