🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 10 February 2026

माँ बगलामुखी मंदिर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर कलेक्टर द्वारा स्थल निरीक्षण


माँ बगलामुखी मंदिर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर कलेक्टर द्वारा स्थल निरीक्षण

नलखेड़ा/आगर मालवा। जिले के प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में आगामी विकास एवं निर्माण कार्यों को लेकर कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा मंगलवार को स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित विकास कार्यों की रूपरेखा, भूमि की उपलब्धता तथा निर्माण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर द्वारा ईई पीडब्ल्यूडी, ईई आरईएस़, एवं आर्किटेक्ट के साथ संयुक्त निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रस्तावित प्लान के अनुरूप सभी विकास एवं निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। कलेक्टर द्वारा मंदिर परिसर में पार्किंग व्यवस्था बढ़ाने, श्रृद्धालुओं के लिये दर्शन की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर एसडीएम सर्वेश यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज हुई प्रायश्चित कर्म के साथ गणेश स्थापना शिवरात्रि पर होगे विशेष आयोजन

पांडव कालीन हिमालेश्वर धाम पर शिव शक्ति यज्ञ के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ  पोलायकला । मुकेश शर्मा   पोलायकला तहसील अंतर्गत ग्राम मोरटा केवडी स्थित अति प्राचीन पांडव कालीन हिमालेश्वर धाम पर विगत 35 वर्षों से बाबा के दरबार में ग्रामीणों के सहयोग से शिव शक्ति रूद्र यज्ञ के साथ में सात … Read more

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल

शाजापुर। जिले के उकवता चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राह चलते बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी।  टक्कर में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उमराव सिंह (73 वर्ष), निवासी ग्राम कालूखेड़ा, जिला राजगढ़, उकवता ब्लडी के नेशनल हाईवे 52 से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात … Read more

उकवता की पुरानी बावड़ी में गिरी नीलगाय का सफल रेस्क्यू

शाजापुर। जिले के ग्राम उकावता में एक नर नीलगाय के पुरानी बावड़ी में गिर गई। ग्रामीणों की सजगता और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और नीलगाय को सुरक्षित बचा लिया गया जानकारी के अनुसार, ग्राम उकावता स्थित एक पुरानी बावड़ी में एक नर नीलगाय गिर गई थी। ग्रामीणों ने जैसे … Read more

घर के सामने खड़ी 2 मोटरसाइकिल चुरा ले गए बदमाश

शाजापुर। जिले में चोरों के हौसले बुलंद है। स्थिति यह है कि वह आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी एक वारदात जिले के बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम देंदला में सामने आई है। वहां से बदमाश घर के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिल चुरा कर ले गए। मामले में राहुल पाटीदार की शिकायत … Read more

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां

शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल

शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल