दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका, 171 भवनों का जिम्मा संभाला
शाजापुर। शहर में चल रहे जनगणना कार्य के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 में शाकिर मंसूरी दिव्यांग होने के बावजूद अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। उन्हें लगभग 171 भवनों के सर्वे कार्य का प्रभार सौंपा गया है, जिसे वे पूरी मेहनत और लगन से पूरा कर रहे हैं।
🔔 यह भी पढ़ें...
जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है। उनके साथ मनीष साहू भी सहयोग करते हुए कार्य को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने भी उनके इस समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनका यह प्रयास प्रशंसनीय है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































