🔥 ट्रेंडिंग

बुद्ध पूर्णिमा पर शाजापुर में घर-घर गूंजा गायत्री मंत्र, हजारों परिवारों ने किया यज्ञ

शाजापुर।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर “गृहे-गृहे यज्ञ एवं गायत्री उपासना” अभियान के तहत शाजापुर नगर के सैकड़ों घरों सहित जिले के हजारों परिवारों में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गायत्री महामंत्र के उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य वातावरण परिष्कार, पर्यावरण शोधन एवं विश्वव्यापी संकटों के निवारण की पवित्र भावना से जुड़ा रहा। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में यह आयोजन देश-विदेश के लाखों घरों में एक साथ संपन्न हुआ, जिससे आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

यज्ञ के साथ ही देव परिवार निर्माण के संकल्प को सशक्त करते हुए श्रद्धालुओं ने देवदक्षिणा स्वरूप एक बुराई त्यागने और एक शुभ संकल्प लेने का संकल्प भी लिया, जिसे युग निर्माण का आधार बताया गया।

भारतीय संस्कृति में यज्ञ का विशेष महत्व माना गया है। इसी ज्ञान और विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गायत्री परिवार निरंतर प्रयासरत है।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!