शाजापुर। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा मक्सी क्षेत्र स्थित रोजवास टोल प्लाजा पर किए गए चक्का जाम और प्रदर्शन के दौरान जहां नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, वहीं शाजापुर पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए वाहन चालकों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की।

🔔 यह भी पढ़ें...
चक्का जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं तथा यातायात को डायवर्ट किया गया था। भीषण गर्मी के बीच घंटों तक फंसे ट्रक चालकों और अन्य वाहन चालकों को राहत पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन आगे आया।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला, प्रेम किशोर व्यास एवं महिला थाना टीआई आशा सोलंकी ने हाईवे पर खड़े वाहन चालकों को शीतल जल पिलाकर उनकी सहायता की।
भीषण गर्मी में पुलिस की इस मानवीय पहल की वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों ने सराहना



टॉप न्यूज़









शेयर करें














































