🔥 ट्रेंडिंग

भुगतान में देरी से आक्रोशित किसान, केंद्रीय बैंक लालघाटी पर जोरदार प्रदर्शन

शाजापुर। जिले के उपार्जन केंद्रों पर गेहूं बेच चुके किसानों को भुगतान नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते बुधवार को किसानों ने केंद्रीय सरकारी बैंक मर्यादित, लालघाटी शाखा पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें पिछले एक सप्ताह से अपनी फसल का भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

किसानों ने बताया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा रोजाना “आज मिलेगा, कल मिलेगा” कहकर उन्हें बार-बार चक्कर लगवाए जा रहे हैं। इससे परेशान होकर बड़ी संख्या में किसान बैंक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। किसानों का कहना है कि मेहनत की कमाई समय पर नहीं मिलने से उनके सामने रोजमर्रा के खर्च और खेती की अगली तैयारियों में दिक्कतें आ रही हैं।

प्रदर्शन की सूचना मिलने के बावजूद लालघाटी पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक किसान बैंक के बाहर नारेबाजी करते रहे। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और किसानों को समझाइश दी गई।

किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द भुगतान दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल

गायत्री शक्तिपीठ में 39वां स्थापना दिवस 9 मई को, मां को लगेगा छप्पन भोग

खेत में युवक की दो दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी

कालापीपल के कमालपुर में बड़ा हादसा, डबरी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत