🔥 ट्रेंडिंग

स्कूल बैग के लिए पुलिस ने खंगाले CCTV कैमरे

शाजापुर। के शुजालपुर में कक्षा 3 की छात्रा कोचिंग से वापस आते समय सवारी ऑटो में बैठी और घर पहुंचकर पता चला कि स्कूल बैग ऑटो में ही छूट गया। होमवर्क कैसे करूंगी यह कहते हुए बच्ची पुलिस के पास पहुंची और रोते हुए बताया कि उसका स्कूल बैग गुम हो गया है। नन्ही छात्रा के आंसू और स्कूल की नोट बुक्स, बॉटल के लिए उसका लगाव देखकर शुजालपुर पुलिस ने बच्ची से पूरी विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद कई घंटे तक सैकड़ों कैमरे के फुटेज देखे,

पुलिस चौकी चौराहा से बच्ची और परिजनों को सवारी ऑटो में बैठते हुए सीसीटीवी कैमरा फुटेज निकालकर ऑटो को पुलिस ने ढूंढ निकाला और स्कूल बैग जब्त कर बच्ची को एसडीओपी कार्यालय बुलाकर सौंपा। छात्रा ने बताया उसका बैग गुम होने से वह टेंशन में थी कि अब होमवर्क कैसे करेगी, सब वर्कबुक भी बेग में थी। पुलिस अंकल को बताया और उन्होंने बेग लाकर दिया, पुलिस अंकल को थैंक्स…यातायात पुलिस ने बच्ची के कंधों पर बेग टांगकर उसे घर रवाना किया। परिवार के आग्रह पर पुलिस ने ऑटो चालक को भी समझाइश देकर छोड़ दिया।

छात्रा चेरी नायक

एसडीओपी निमिष देशमुख

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल