🔥 ट्रेंडिंग

लूट का फरार आरोपी मनासा से गिरफ्तार, मोहन बड़ोदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मोहन बड़ोदिया – थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है।

लालसिंह राजपूत पिता मनोहर सिंह निवासी ग्राम बिजनाखेड़ी ने 1 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने साथियों के साथ ग्राम देहरीपाल से देहरीपाल चक सोसायटी के पैसे वसूली के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में प्रकाश बंजारा पिता नाथुलाल बंजारा निवासी ग्राम देहरीपाल चक मिला, जिसने गाली-गलौज करते हुए अड़ीबाजी की और कॉलर पकड़कर 3,600 रुपये बहादुर बंजारा के खाते में डलवा लिए।

रिपोर्ट के आधार पर थाना मोहन बड़ोदिया में धारा 296बी, 115(2), 351(3), 119(1), 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

थाना प्रभारी अरविन्द सिंह तोमर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

17 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश बंजारा को मनासा, जिला नीमच से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविन्द सिंह तोमर सहित उ.नि. कैलाश नारायण यादव, प्रआर जितेन्द्र सितपरा, प्रआर भंवरलाल वर्मा, प्रआर हेमेन्द्र जादौन, आरक्षक सुरेश राठौर, कपिल यादव, रामेश्वर, अर्जुन बागड़ी, सोनू यादव, शिवचरण, राहुल कुम्भकार, जीवन, विष्णु दांगी एवं सत्यानारायण यादव की सराहनीय भूमिका रही।

सनकोटा बायपास पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाल-बाल बचे दो लोग

शाजापुर में मूसलाधार बारिश बिजाना-हरियाणी पुल पर ऊपर पानी आने से एक घंटे थमा रहा यातायात

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

error: Content is protected !!