🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर में तेज बारिश के साथ गिरे नींबू के आकार के ओले, फसलों को भारी नुकसान

शाजापुर |   शाजापुर जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक बादल। शाम करीब 5:30 बजे मौसम के काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही शाजापुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में नींबू के आकार के ओले गिरे, जिससे चारों ओर सफेद चादर बिछ गई।

किसानों की मेहनत पर फिरा पानी अचानक हुई इस ओलावृष्टि ने क्षेत्र के अन्नदाताओं की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और चने की फसलों को इस प्राकृतिक आपदा से  नुकसान पहुँचा है। बड़े आकार के ओलों के प्रहार से खड़ी फसलें जमीन पर आड़ी बिछ गई हैं, जिससे दाना झड़ने और फसल खराब होने की शत-प्रतिशत आशंका जताई जा रही है।

करीब 15 से 20 मिनट तक लगातार गिरे ओलों ने रबी की फसल को मटियामेट कर दिया है। सालभर की मेहनत बर्बाद होते देख किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही हैं।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल