🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर गेहूं रिजेक्ट होने से भड़के किसान, कालापीपल-कुरावर स्टेट हाईवे किया जाम

शाजापुर। जिले के कालापीपल क्षेत्र में गेहूं उपार्जन को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। खरदोन कला उपार्जन केंद्र पर बार-बार गेहूं रिजेक्ट किए जाने से नाराज सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी कर कालापीपल-कुरावर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया है।

किसानों का आरोप है कि उपार्जन केंद्र के अधिकारी बार-बार नमी और गुणवत्ता का हवाला देकर उनकी उपज को लौटा रहे हैं। किसानों का कहना है कि तीन-तीन बार सैंपल फेल होने से उन्हें भारी किराया और भाड़ा वहन करना पड़ रहा है मौसम के बदलते मिजाज के बीच किसानों को डर है कि यदि जल्द खरीदी नहीं हुई, तो बारिश में उनकी साल भर की मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी। किसान नमी के मानकों में छूट देने और तुरंत तुलाई शुरू करने की मांग पर अड़े हैं।

स्टेट हाईवे पर किसानों के प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। बसें, ट्रक और निजी वाहन फंसे होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा बाद मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के आश्वासन पर चक्का जाम समाप्त किया गया खरीदी चालू करवा दी गई है वर्तमान में समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी है

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!