🔥 ट्रेंडिंग

स्लॉट बुकिंग मिट्टी वाले गेहूं की खरीदी पर शाजापुर उपार्जन केंद्र पर सीएम का निरीक्षण

शाजापुर।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को जिले के ग्राम मकोड़ी स्थित उपार्जन केंद्र का दौरा कर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि किसी भी किसान का गेहूं बिकने से नहीं छूटेगा।

मुख्यमंत्री श्याम वेयरहाउस उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रॉली पर चढ़कर गेहूं की गुणवत्ता और भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने स्लॉट बुकिंग में आ रही दिक्कतों और मिट्टी मिले गेहूं की खरीदी नहीं होने की समस्या प्रमुखता से रखी। साथ ही अन्य तकनीकी व व्यवस्थागत खामियों की भी जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जब तक सभी किसानों का गेहूं नहीं बिकता, खरीदी अवधि बढ़ाई जाती रहेगी। फिलहाल इसे 23 मई तक बढ़ा दिया गया है, आवश्यकता पड़ने पर आगे भी विस्तार किया जाएगा।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सेमली धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित कमल किशोर नागर से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रशासन को दौरे की सूचना सुबह मिलने के बाद संबंधित केंद्रों पर व्यवस्थाएं तेज़ी से दुरुस्त की गईं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में गेहूं खरीदी का लक्ष्य बढ़ाया गया है और कठिन परिस्थितियों के बावजूद किसानों की उपज खरीदी जा रही है, जबकि पूर्व सरकारों में किसानों को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाता था।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!