🔥 ट्रेंडिंग

तपती गर्मी में सड़क पर धरना, शराब दुकान के स्थानांतरण की मांग पर अड़े रहवासी 

शाजापुर 3 दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर अकोदिया में वार्ड-8 के लोगों ने किया चक्काजाम, तहसीलदार के आश्वासन पर माने, सील हुई शराब दुकान

शाजापुर जिले के अकोदिया मंडी। वार्ड क्रमांक 8 के रिहायशी इलाके में शराब दुकान के प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में शनिवार को रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। 42 डिग्री तापमान की तपती गर्मी में महिला-पुरुष और पार्षदों ने शुजालपुर रोड पर 11 बजे से 1 बजे तक धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया।

*3 दिन पहले दिया था ज्ञापन, नहीं हुई कार्रवाई*

रहवासियों ने बताया कि 3 दिन पहले तहसीलदार, नगर परिषद और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि शराब ठेके को रिहायशी इलाके से बाहर किया जाए। लेकिन 3 दिन बीतने के बाद भी  शराब दुकान यथावत रहा। इससे नाराज होकर शनिवार को वार्ड-8 के सैकड़ों महिला-पुरुष सड़क पर उतर आए और शराब दुकान हटाने की मांग पर अड़ गए।

यातायात ठप, प्रशासन मौके पर पहुंचा*

धरने के कारण शुजालपुर रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत और तहसीलदार कन्हैया लाल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार चौहान ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि शराब दुकान को पुरानी जगह पर ही शिफ्ट किया जाएगा।

शराब दुकान हुई सील, तब जाकर खुला जाम*

प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 8 के पास स्थित शराब दुकान को सील कर दिया। आश्वासन और ठेका सील होने के बाद करीब 2 घंटे बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात सुचारु रूप से चालू हो सका।

“बच्चे-महिलाएं परेशान, सड़क पर पड़े रहते हैं शराबी”*

पार्षद रेखा राठौर ने बताया कि यह घना रिहायशी इलाका है। यहां से महिला-पुरुष और बच्चे रोज निकलते हैं। पास में किराने और चक्की की दुकानें हैं। शराब पीने के बाद लोग हंगामा करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और नशे में सड़क पर ही पड़े रहते हैं। महिलाएं शर्मिंदगी और असुरक्षा महसूस करती हैं।

*चेतावनी: केस दर्ज हुआ तो फिर होगा आंदोलन*

प्रदर्शनकारी एक ही बात पर अड़े थे कि जब तक शराब दुकान नहीं हटेगा, सड़क से नहीं हटेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा किसी पर भी प्रकरण दर्ज किया गया तो फिर से चक्काजाम और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ है, लेकिन रहवासियों ने कहा है कि वे शराब दुकान के स्थायी रूप से हटने तक नजर रखेंगे।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल