अग्नि को साक्षी मानकर सातफेर लिऐ पत्नी को जिंदा जला दिया
बुरहानपुर । जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,जहां एक पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही पत्नी को जिंदा जला दिया,इस दर्दनाक घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि आरोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया
🔔 यह भी पढ़ें...
यह घटना लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर की है जहां मृतका की पहचान ज्योति के रूप में हुई है,जबकि आरोपी पति का नाम अरुण बताया जा रहा है,बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते अरुण ने पहले ज्योति पर डीजल डाला और फिर आग लगा दी,आग की चपेट में आने से ज्योति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,घटना के दौरान जब चीख-पुकार सुनकर ज्योति की जेठानी उसे बचाने मौके पर पहुंची,तो आरोपी ने उस पर भी डीजल डालने का प्रयास किया,हालांकि किसी तरह जान बचाकर जेठानी वहां से भाग निकली,घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों में इस जघन्य वारदात को लेकर भारी आक्रोश देखा गया।वीजय उमाले,सरपंच पति।वहीं आरोपी अरुण मौके से फरार हो गया,सूचना मिलने पर लालबाग पुलिस और थाना प्रभारी अमित जादौन मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।जिस अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए गए थे,उसी अग्नि में एक पति ने अपनी पत्नी की जिंदगी खत्म कर दी



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































