🔥 ट्रेंडिंग

यूजीसी के विरोध में सड़क पर उतरेगी श्री राजपूत करणी सेना

प्रदेशाध्यक्ष राघव ने बैठक में किया आह्वान, हजारों लोग होंगे शामिल

शाजापुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नई गाइडलाइंस के विरोध में रविवार को श्री राजपूत करणी सेना द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दिन करणी सेनिकों के साथ-साथ हजारों नगरवासी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर प्रशासन को आईना दिखाएंगे।

आंदोलन की सफलता के लिए श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशायध्यक्ष अनुरागप्रतापसिंह राघव द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्री राघव ने कहा कि शिक्षा और नौकरी में चयन का आधार केवल योग्यता होनी चाहिए। किसी भी वर्ग को सिर्फ इसलिए पीछे नहीं छोड़ना चाहिए कि वह सवर्ण परिवार में जन्मा है। उन्होंने कहा कि हम समानता के समर्थक हैं। आरक्षण का आधार जाति नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति होनी चाहिए। गरीब चाहे किसी भी वर्ग का हो उसे सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि हम सब मिलकर इस बात का संकल्प लें कि हम अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से लड़ेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएंगे। बैठक में बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जिलेवासी शामिल हुए।

मां राजराजेश्वरी मंदिर पर होगा एकत्रीकरण

श्री राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में श्री राजपूत करणी सेना भी यूजीसी एक्ट और केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई गाईड लाईन के विरोध में मैदान में उतरेगी। केंद्र सरकार की यह नई गाईड लाईन सभी के लिए घातक है। जिस पर तत्काल रोक लगाना चाहिए। इसी को लेकर श्री राजपूत करणी सेना द्वारा 22 फरवरी को वृहद स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें करणी सैनिकों के अलावा नगरवासी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन प्रातः 10 बजे सभी लोग मां राजराजेश्वरी मंदिर पर एकत्रित होंगे। जहां से दोपहर 12 बजे रैली के रूप में सभी टंकी चौराहा स्थित पुरानी मंडी पहुंचेंगे जहां श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा सभा को संबोधित किया जाएगा।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल