🔥 ट्रेंडिंग

बैंक सीईओ बघेल ने किया धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण

विराट सवेरा आशीष नेवारे। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में बैंक सीईओ श्री अभिनव सिंह बघेल द्वारा 20 दिसंबर को जिले के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री बघेल भेंडारा केप अंतर्गत डोंगरमाली, बेनी, लडसड़ा एवं भेंडारा स्थित धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान समितियों द्वारा की जा रही धान खरीदी, स्टैकिंग व्यवस्था, बारदानों की उपलब्धता, सिलाई कार्य, तौल कांटों की संख्या, किसानों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैंक सीईओ श्री बघेल ने उपार्जन कार्य में लगे कर्मचारियों को शासन की उपार्जन नीति के अनुरूप ही धान खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर तौली गई धान की बोरियों को पुनः तौलकर जांच की तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल निर्धारित मापदंड के अनुसार ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त श्री बघेल द्वारा धान खरीदी केंद्र दीनी का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर बैंक इन्वेंटरी मैनेजर श्री अमरेश सिंह परिहार भी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना एवं किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना रहा।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!