🔥 ट्रेंडिंग

प्रभावेश्वरी मंदिर दान पेटी चोरी का खुलासा, बेरछा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शाजापुर/बेरछा।थाना बेरछा पुलिस ने मां प्रभावेश्वरी देवी मंदिर में दान पेटी से हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई नगदी भी बरामद कर ली गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 मार्च 2026 को फरियादी महावीर जैन ने थाना बेरछा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित मां प्रभावेश्वरी देवी मंदिर, बेरछा मंडी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तड़के करीब 4:15 से 4:40 बजे के बीच दान पेटी का ताला तोड़कर करीब 25 से 30 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए गए।

रिपोर्ट पर थाना बेरछा में अपराध क्रमांक 51/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर  यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  घनश्याम मालवीय तथा एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रतापसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेरछा श्री भरतसिंह किरार द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार तलाश करते हुए आरोपी परमाल सिंह पिता बुंदेल सिंह यादव (उम्र 41 वर्ष), निवासी गेलोन थाना आरोन, जिला गुना (म.प्र.) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई नगदी में से 21,600 रुपए बरामद किए गए हैं।

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भरतसिंह किरार, उप निरीक्षक मेहरबान सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक रघुनाथ सिंह राठौड़, केदार पटेल, प्रधान आरक्षक हरिश सक्सेना, विनोद शर्मा, रामबरन सेंगर, पिंकू यादव, आरक्षक अरुण सितपरा, रुपसिंह यादव एवं सैनिक राजाराम मालवीय का विशेष योगदान रहा।

सनकोटा बायपास पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाल-बाल बचे दो लोग

शाजापुर में मूसलाधार बारिश बिजाना-हरियाणी पुल पर ऊपर पानी आने से एक घंटे थमा रहा यातायात

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

error: Content is protected !!