पुलिस चौकी चौराहा पर चूल्हा जलाकर सिलेंडर को पहनाई माला, केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे
शुजालपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की डिलेवरी में 8 दिन तक की वेटिंग और कामर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस चौकी चौराहा पर चूल्हा जलाकर गैस सिलेंडर को माला पहनाई और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नाम नरेन्द्र, काम सरेंडर” के नारे लगाए। आरोप लगाया कि नोटबंदी से लेकर अब गैस सिलेंडर तक आम जनता को कतारों में खड़ा कर परेशान किया जा रहा है।
युवा कांग्रेस जिला शाजापुर उपाध्यक्ष चिराग परमार ने कहा कि शहर में होटल और रेस्टोरेंट पर तवा रोटी मिलना बंद हो गई है। टिफिन सेंटर को भी सिलेंडर डिलेवरी नहीं मिलने से घर से दूर रहकर नौकरी करने वाले लोगों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि शादी समारोहों में भी सिलेंडर नहीं मिलने से चूल्हे खोदकर खाना बनाने की स्थिति बन गई है।
प्रदर्शन में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मंगल सिंह राठौड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रचना जैन, पूर्व पार्षद महेंद्र नाहर, देवेंद्र परमार, पार्षद बल्ला सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































