🔥 ट्रेंडिंग

दो बच्चियों को बचाने कुत्ते से अकेले भिड़ गई मासूम

पागल कुत्ते ने मासूम के गाल और जबड़े पर आई गंभीर चोंट

शाजापुर। नगर ही नहीं बल्कि जिले के कई क्षेत्रों में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिले के प्रवेश द्वार कहे जाने वाला ग्राम बेरछा भी इससे अछूता नहीं है। जहां एक पागल कुत्ते ने एक मासूम पर हमला कर दिया। हालांकि वह अपने साथ खेल रही दो बालिकाओं को बचाने अकेले उस कुत्ते से भिड़ गई। लेकिन खुद गंभीर रूप सेे घायल हो गई।

घटना मंगलवार दोपहर की है। जब सेफिना पिता सावेद पठान निवासी बेरछा अपने घर के पीछे मैदान में अपनी दो सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी वहां पड़े रेत के ढेर पर एक कुत्ता आकर बैठ गया। कुछ देर तो बालिकाओं ने उसे अनदेखा किया। लेकिन कुछ देर बाद कुत्ता उन दो बालिकाओं के पीछे दौड़ा और एक पर उसने हमला करने का प्रयास भी किया। तभी सेफिना ने उन बालिकाओं को बचाया और उस कुत्ते को भगाने का प्रयास किया। लेकिन उसने उन बालिकाओं पर हमला कर दिया। इस पर सेफिना उस कुत्ते से भिड़ गई। जिस पर कुत्ते ने सेफिना के जबड़े और मुंह पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तभी वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने यह देखा तो वे सेफिना की मदद को आए और कुत्ते को मार कर वहां से भगाया और उसके परिजनों को सूचना दी और परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां सेफिना का उपचार किया जा रहा है।

नगर में भी बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आतंक

जिला मुख्यालय पर भी नगरवासी इन कुत्तों की वजह से परेशान हैं। जो शाम होते ही लोगों पर हमलावर हो जाते हैं। कई बार कुत्तों की वजह से लोग हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। कुत्ते सड़क पर चलने वाले वाहनों के पीछे भागते हैं जिनसे बचने के लिए लोग तेज गति से वाहन भगाते हैं और हादसे की संभावना बढ़ जाती है। कई बार इसकी शिकायत भी जिला प्रशासन, नगर पालिका सहित अन्य अधिकारियों को की गई। लेकिन जिम्मेदार आज तक इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं ढूंढ पाए हैं।

नसबंदी की योजना भी बेअसर

नगर पालिका द्वारा कुत्तों की नसबंदी करने की भी योजना बनाई थी और एक कंपनी को यह काम सौंपा था। जिनके द्वारा कुत्तों को स्टेडियम मैदान में रखा गया और इनकी नसबंदी भी कर दी गई। उम्मीद थी कि इसके बाद कुत्तों के हमलों में कमी आएगी। लेकिन आज भी नगरवासी इन कुत्तों से परेशान हैं।

राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां

शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल