मोहन बड़ोदिया।शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना अंतर्गत ग्राम जवादी में स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी हुई 2 किलो 500 ग्राम चांदी भी बरामद कर ली गई है।
करणी सेना ने किया पुलिस टीम का स्वागत
🔔 यह भी पढ़ें...

पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर हर्ष व्यक्त करते हुए करणी सेना परिवार की टीम थाना परिसर पहुँची। यहाँ उन्होंने थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल और उनकी टीम का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी का खुलासा होने से क्षेत्र में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल को करणी सेना परिवार ने श्री महाकाल राजा की एक भव्य तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर पुलिस बल और करणी सेना के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस की इस सफलता की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।



टॉप न्यूज़








शेयर करें









































