किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शहर के हाईवे स्थित कौटिल्य स्कूल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से दो व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
🔔 यह भी पढ़ें...
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 के आरक्षक निलेश नागवंशी एवं पायलट कमलेश बड़कनिया तत्काल घटनास्थल पहुंचेऔर घायलों को डॉयल 112 से जिला चिकित्सालय भिजवाया।
जिला चिकित्सालय में दोनों घायलों का उपचार जारी है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर उपचार मिल सका।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































