🔥 ट्रेंडिंग

न्यायालय परिसर में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश 

संवाददाता आरबी सोनू मीणा 

शुजालपुर। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर के निर्देशानुसार पंच-ज अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 13 जनवरी 2026 को न्यायालय परिसर शुजालपुर में वृक्षारोपण सह विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सपना पोर्ते, अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति/तृतीय जिला न्यायाधीश शुजालपुर द्वारा की गई।

इस अवसर पर  सपना पोर्ते ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके बिना मानव जीवन की कल्पना असंभव है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके वृक्ष बनने तक देखभाल करने की अपील की। उन्होंने पौधों की तुलना नन्हे बच्चों से करते हुए कहा कि जिस प्रकार बच्चों की परवरिश की जाती है, उसी प्रकार पौधों की भी नियमित देखभाल जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से फलदार व छायादार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शिविर में न्यायाधीश श्रीमती दुर्गा सोलंकी, अभिलाष जैन, राम अचल पाल, गजल पाहवा, अभिभाषक संघ अध्यक्ष कैलाश यादव सहित अनेक अधिवक्ता एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग किया।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!