🔥 ट्रेंडिंग

सड़क हादसे में मौत

किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 

शुजालपुर । के फ्रीगंज इलाके में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा आष्टा-शुजालपुर नेशनल हाईवे पर अंग्रेजी शराब दुकान के सामने हुआ था, जहां एक सवारी ऑटो सड़क किनारे खड़े डंपर से तेज गति से टकरा गया था।जानकारी के अनुसार ग्राम किसौनी से दूध लेकर शुजालपुर के फ्रीगंज आ रहा ऑटो डंपर से टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक दोनों वाहनों के बीच फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

घायल की पहचान शुजालपुर मंडी की अयोध्या बस्ती निवासी मुकेश गोस्वामी के रूप में हुई थी। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया था। गर्दन में गंभीर चोट लगने से उनकी स्थिति ब्रेन डेड जैसी बताई जा रही थी। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मंगलवार रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त डंपर को जब्त कर जांच शुरू की थी। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शुजालपुर मंडी भेजा गया है।

मृतक के दो बच्चे हैं। वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था और वर्तमान में अयोध्या बस्ती फ्रीगंज में रह रहा था।

रहवासी इलाके में अवैध विस्फोटक का जखीरा, 2 आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

error: Content is protected !!