किशोर सिंह राजपूत 998175723
तीन बंदरों के जरिए दिया ‘बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो’ का संदेश, पौधारोपण कर दिलाई स्वच्छता की शपथ
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। गांधी जयंती के अवसर पर वार्ड 18 एवं 19 के आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने महात्मा गांधी की वेशभूषा धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं गांधीजी के तीन बंदरों के माध्यम से ‘बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो’ का संदेश देकर लोगों को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चरित्र, विचारों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम परियोजना अधिकारी नेहा चौहान के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षक संगीता यादव के आयोजन में हुआ। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला आर्य, सुनीता गवली, रुबीना अंसारी, पूजा बोडाना, सहायिका रेखा वर्मा, सरिता रामटेक सहित वार्ड के लोग उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































