किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। जिले में अपराधों की पतारसी, चोरी गई संपत्ति की बरामदगी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने “POLICE PRIDE OF THE WEEK” से सम्मानित किया।
🔔 यह भी पढ़ें...
सुनेरा थाने के उप निरीक्षक अंकित मुकाती, आरक्षक तेजपाल राणा और चालक आरक्षक शैलेन्द्र सिंह को हाईवे पर शराब के नशे में लहराते हुए ट्रक चलाकर स्टंट करने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की।

14 से 20 सितंबर के बीच उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना अवंतीपुर बड़ोदिया के प्रधान आरक्षक श्रवण सिन्हा, आरक्षक कमलेश आंवले, बल्लू वर्मा और ललित वर्मा को सम्मानित किया गया। टीम ने अपराध क्रमांक 255/26 में एमपीईबी उपकेंद्र से चोरी हुए करीब 2.50 लाख रुपए कीमत के 8 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त लोडिंग वाहन और तार काटने का कटर भी जब्त किया गया।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































