जंगली सूअर के हमले में ग्रामीण घायल, डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया
शाजापुर। सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम उकवता में उस समय हड़कंप मच गई जब एक जंगली सूअर ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, असलम खा पिता इब्राहिम खा जंगल में अपने मवेशी चरा रहे थे, तभी अचानक जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया।
🔔 यह भी पढ़ें...
हमले में असलम खा को हाथ और पेट में चोटें आईं। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 के पायलट राजेश बरेठा एवं आरक्षक बैजनाथ सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































