🔥 ट्रेंडिंग

बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में अनोखा प्रदर्शन

शाजापुर।बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों और हालिया हिंसक घटनाओं के विरोध में मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आज जोरदार प्रदर्शन हुआ। हिंदू संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने अनोखे तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश का राष्ट्रीय झंडा चौक बाजार और बस स्टैंड किला रोड सहित प्रमुख मुख्य क्षेत्रों में यह प्रदर्शन हुआ, जिसके ऊपर से राहगीर पैदल चले और वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां निकालीं।

यह सर्व हिंदू समाज के बैनर तले आयोजित किया गया। सैकड़ों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। हाल ही में बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास और अन्य हिंदुओं की लिंचिंग जैसी घटनाओं ने देशभर में आक्रोश पैदा किया है, जिसकी लहर शाजापुर तक पहुंची।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले, संपत्ति लूट और महिलाओं पर अत्याचार बंद होने चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से कूटनीतिक स्तर पर दबाव बनाने और अल्पसंख्यकों की रक्षा की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखी।

शाजापुर का यह अनोखा विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां

शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल