दो लोगों ने पेट्रोल पंप पर पत्थर फेक गाली गलौज कर कर्मचारियों को दी धमकी
शाजापुर। दो लोगों द्वारा एक पेट्रोल पंप पर पत्थर फेंकने और गाली गलौज कर कर्मचारियों को धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में कर्मचारियों ने पहले पेट्रोल पंप मालिक को घटना की जानकारी दी और इसके बाद पुलिस को शिकायत की। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए जिले की बेरछा थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बेरछा थाना टीआई भरत सिंह किरार ने बताया कि हरि सिंह गुर्जर निवासी ग्राम पिपलिया इंदौर की शिकायत पर अर्जुन और धर्मेंद्र निवासी ग्राम भीलसामीके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। दोनों ने पेट्रोल पंप पर पत्थर फेंके और कर्मचारी से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
🔔 यह भी पढ़ें...




टॉप न्यूज़








शेयर करें
















































