🔥 ट्रेंडिंग

यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने वालों का सम्मान*

संवादाता आरबी सोनू मीणा

शुजालपुर ।मध्यप्रदेश शासन की राहवीर योजना के अंतर्गत शुजालपुर में सड़क सुरक्षा एवं मानवता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शुजालपुर पुलिस टीम एवं जे.के. हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, शुजालपुर के समस्त स्टाफ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में शुजालपुर एसडीओपी निमेष देशमुख, शुजालपुर मंडी थाना प्रभारी शिवकुमार यादव, ट्रैफिक पुलिस बल तथा जे.के. हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं स्टाफ की उपस्थिति रही।

अभियान के दौरान आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे लोगों में नियमों के पालन को लेकर सकारात्मक संदेश जाए।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। जे.के. हॉस्पिटल द्वारा भी आमजन से अपील की गई कि दुर्घटना के बाद घायलों की मदद करने में डरें नहीं, समय पर उपचार से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

पुलिस प्रशासन एवं जे.के. हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से चलाया गया यह अभियान नागरिकों में सड़क सुरक्षा, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश देने में सफल रहा

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल