🔥 ट्रेंडिंग

मेंटेनेंस के तीन दिन बाद ही खुली पोल, विद्युत पोल में लगी आग से मचा हड़कंप

शाजापुर। शहर के आजाद चौक स्थित कपड़ा मार्केट में भारतीय स्टेट बैंक के पीछे शनिवार शाम करीब 5 बजे  बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग को तत्काल सूचना दी। तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

गौरतलब है कि विद्युत विभाग द्वारा 7 अप्रैल को मेंटेनेंस कार्य किया गया था, लेकिन महज तीन दिन बाद ही इस तरह की घटना सामने आने से मेंटेनेंस कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और विभाग द्वारा आवश्यक सुधार कार्य किए जाने की बात कही जा रही है।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!