🔥 ट्रेंडिंग

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार

शाजापुर। जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गिरवर रोड पर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शुक्रवार शाम यहाँ एक युवती के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है, जहाँ एक अज्ञात बदमाश युवती के गले से सोने की चेन झपटकर रफूचक्कर हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मंसूरी कॉलोनी के पास हुई वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कसेरा बाजार निवासी लक्ष्मी अपनी मां के साथ पैदल ही गिरवर स्थित अपने घर की ओर लौट रही थी। जैसे ही वे गिरवर रोड पर मंसूरी कॉलोनी के समीप पहुँचे, तभी अचानक एक अज्ञात युवक पीछे से आया। इससे पहले कि युवती कुछ समझ पाती, युवक ने फुर्ती से उसके गले पर झपट्टा मारा और करीब 2 से 3 ग्राम वजनी सोने की चेन छीनकर गलियों में गायब हो गया। अचानक हुई इस घटना से युवती और उसकी मां सहम गईं और उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

घटना की सूचना परिजनों द्वारा शाम लगभग 7:30 बजे लालघाटी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

थाना प्रभारी मुजाल्दे ने बताया कि: “पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं।”

हालांकि, पुलिस का कहना है कि समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से थाने में कोई औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल