संतों ने मंच से सनातनियों से ‘हिंदू हिंदू भाई’ का नारा लगाने और ‘जात-पात की विदाई’ करने का आह्वान किया
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में नहीं आने को लेकर वीडियो जारी कर शुभकामना दी
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर जिले के दासता खेड़ी में गोविंद जाने गोशाला में सोमवार को नवनिर्मित महाकाल नंदी गोशाला का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश और अन्य राज्यों से हजारों साधु-संत तथा गोसेवक उपस्थित हुए। यह गोशाला 5 बीघा भूमि पर बनाई गई है, जिसमें 500 से अधिक नंदियों को आश्रय मिल सकेगा।
लोकार्पण समारोह में भव्य हवन का आयोजन किया गया, जिसमें साधु-संतों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं। नवनिर्मित नंदी गोशाला का उद्घाटन करने के साथ ही नंदियों की पूजा-अर्चना भी की गई।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर रामगिरी जी महाराज, कलापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश सांगठन महामंत्री माखन सिंह चौहान कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह सिकरवार कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ढोल-दमाकों के साथ संत जनों का स्वागत किया गया।
मंच से संबोधित करते हुए वक्ताओं ने गोवंश की हत्या रोकने और गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि भारत में गोहत्या बंद होनी चाहिए। पंडित गोविंद जाने ने सनातनियों से जातिगत भेदभाव मिटाकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो राम को आराध्य माने, गाय को माता माने और गंगा स्नान को महत्व दे, वे सभी एक हैं।पंडित गोविंद जाने ने बताया कि कोविड काल के बाद उन्होंने अपने गांव में कथा का आयोजन नहीं किया था। उन्होंने सभी सनातनियों से ‘हिंदू हिंदू भाई’ का नारा लगाने और ‘जात-पात की विदाई’ करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर हिंदू के घर में गाय होनी चाहिए।
विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों को गाय को अपने घर लाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि गाय अपने स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण की चिंता स्वयं कर लेती है। विधायक ने कहा कि गाय पालने से जीवन की मानसिक चिंताएं और नकारात्मक सोच समाप्त होती है
घनश्याम चंद्रवंशी विधायक



शाजापुर









शेयर करें
















































