शाजापुर। जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम सजोद में मेथी की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम सजोद निवासी 25 वर्षीय प्रेम सिंह पिता प्रकाश ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे घर पर बनी मेथी की सब्जी और रोटी परिवार के सभी सदस्यों ने खाई थी। इसके बाद प्रेम सिंह बकरियां लेकर खेत पर चले गए। करीब 10:30 बजे खेत पर उन्हें अचानक चक्कर आने लगे। उन्होंने अपने छोटे भाई धर्मेंद्र को फोन कर बुलाया, जो उन्हें लेने खेत पर पहुंचा।
🔔 यह भी पढ़ें...
घर लौटने पर पता चला कि उनकी मां शांताबाई और पिता प्रकाश को भी चक्कर आ रहे हैं। इसके बाद गांव के पवन, दिलीप और राहुल ने चारों को फोर व्हीलर से जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया। यहां प्रेम सिंह, धर्मेंद्र उम्र 22 वर्ष और शांताबाई 40 वर्ष का इलाज चल रहा है, जबकि पिता प्रकाश की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































